फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: वाराणसी में झाड़ी में युवक का अधजला नग्न शव मिलने से सनसनी, पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा

Sat, 21 Sep 2024 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में शनिवार को रिंग रोड के किनारे झाड़ी में युवक का अधजला नग्न शव मिला। मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के शिवपुर के दांदूपुर गांव निवासी नितेश मौर्या (18) का अधजला नग्न शव शनिवार की शाम उसके घर से सौ मीटर दूर रिंग रोड के किनारे झाड़ी में मिला। सूचना पाकर मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ शिवपुर थाने की पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


घटना के संबंध में नितेश के बड़े भाई अनिल की तहरीर पर शिवपुर थाने में दांदूपुर के ही संजय गौड़, सुनील गौड़, संदीप गौड़, अनिल गौड़ और प्रदूम गौड़ के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस एक नामजद और उसके दो करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात की वजह एक लड़की के साथ लापता दोस्त की मदद करने पर उसके परिजनों द्वारा नितेश को दी गई धमकी बताई गई है।

विज्ञापन

ये है मामला
शिवपुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव में रिंग रोड के किनारे एक बुजुर्ग और एक बच्चा भैंस और बकरी चरा रहे थे। शाम लगभग 4:30 बजे झाड़ी में गई बकरी को हांकने गए बच्चे ने देखा कि एक युवक का अधजला नग्न शव पड़ा हुआ है। बच्चे ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।

उधर, शुक्रवार की रात से घर से लापता नितेश को लेकर अनहोनी की आशंका में उसकी मां ममता और बहन नीता भी मौके पर पहुंची। मां-बेटी ने हाथ पर बने ऊं और उसके नाम के टैटू और कलावा से शव की पहचान नितेश के रूप में की। इसके साथ ही दोनों रोने-चीखने लगीं। परिजनों ने बताया कि एक बहन और दो भाई में सबसे छोटा नितेश चांदमारी में आभूषण की एक दुकान में काम करता था। नितेश की पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

रात 11 बजे आए थे धमकाने, उसी के बाद घर से भागा

नितेश के बड़े भाई अनिल की तहरीर के अनुसार, दांदूपुर गांव निवासी संजय गौड़ का भतीजा रितिक एक लड़की के साथ लापता है। शुक्रवार की रात 11 बजे संजय और सुनील उसके घर आए। दोनों ने कहा कि रितिक और नितेश दोस्त हैं। नितेश ही लड़की के साथ लापता होने में रितिक की मदद किया है। अगर रितिक का जल्द पता नहीं लगा तो नितेश के लिए ठीक नहीं होगा। इसी के बाद से नितेश डर कर घर छोड़ कर भाग गया था। अनिल ने कहा कि हमें आशंका है कि संजय, सुनील, संदीप, अनिल और प्रदूम ने उसके भाई की हत्या कर जलाने का प्रयास किया है।

अधिकारी बोले 
नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 11 टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों के संबंध में उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। -सरवणन टी, एडीसीपी वरुणा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें