मेयर मृदुला जायसवाल के समय नारियल बाजार और बुलानाला के पास शौचालय बनवाया गया। अब सफाई के अभाव में इन शौचालयों में कोई जाना नहीं चाहता है। पहले कटरा में बाथरूम, शौचालय भी दिया जाता था लेकिन अब कटरा मालिक उस जगह को भी 10 से 15 लाख में बेच दे रहे हैं। चौक के सराफा मंडी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से खरीदार पहुंचते हैं।
गलियों में अतिक्रमण के कारण होती है परेशानी।
- फोटो : अमर उजाला
इनकी सुनें
पूर्व मेयर के कार्यकाल में बुलानाला और नारियल बाजार में शौचालय बनवाया गया था, लेकिन अब गंदगी से पटा है। - सत्यनारायण सेठ, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ
पार्किंग की समस्या है। लेकिन ओवरलोड से बिजली ट्रिपिंग की समस्या भी है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को निजात मिलना चाहिए। - राजू अग्रवाल, सराफा व्यापारी, ठठेरी बाजार
बिजली के तार के जंजाल से खतरा बना रहता है। दुकानों के शटर भी कभी-कभी तारो में छू जाते हैं। चौक और नीचीबाग के शौचालय को लोगों ने पार्किंग बना लिया है। - गणेश सोनी, सराफा व्यापारी, सुडि़या
महिला ग्राहकों को ज्यादा दिक्कत होती हैं। शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। रेशम कटरा, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार में मोबाइल नेटवर्क की भी समस्या है। - धनंजय सोनी, सराफा व्यापारी, ठठेरी बाजार