गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के सिरगिथा गांव में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार दी घटना में बड़े भाई विजय राम (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई प्रद्युम्न राम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनीत राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उधर सूचना मिलते एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह व कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे व जानकारी मिली। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक पता नहीं चल पाया है।