आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बे में सोमवार सुबह घर से बाहर निकलते समय ही युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज व्यापारियों ने बाजार को बंद कराकर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया।
मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। थाना क्षेत्र के बाजार में सोमवार सुबह 8.30 बजे इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला वर्षीय जावेद पुत्र मो. शमी जैसे ही अपने घर से बाहर निकला चेकपोस्ट की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। स्थानीय पुलिस व्यापारियों को समझाने में जुटी हुई थी।