फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : चांदपुर से मंडुआडीह तक गरजा बुलडोजर, चला अतिक्रमण अभियान, तोड़े गए अवैध निर्माण

Sat, 22 Feb 2025 05:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अतिक्रमण दस्ता सड़क पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करता दिखाई दिया। चांदपुर से मंडुआडीह तक पक्के निर्माण तोड़े गए और ये अभियान सड़क के चौड़ीकरण को लेकर चलाया गया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चलाया गया बुलडोजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर से मंडुआडीह तक शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमे दुकानों और घरों के सामने बने कई पक्के चाहरदीवारी और चबुतरे तोड़े गये। लोकनिर्माण विभाग के  अवर अभियंता जीतेंद्र सिंह ने बताया की चांदपुर से मंडुआडीह तक  सडक का चौड़ीकरण होना है।

विज्ञापन


जिसके तहत ये अभियान चालाया जा रहा है और जिन लोगों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण किया है  उसको ध्वस्त कराया गया। शनिवार को अतिक्रमण अभियान चला है। आगे भी ये अभियान जारी रहने वाला है। बताते चलें कि विकास कार्य लगातार जारी है और इसके तहत सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत जिनके निर्माण जद में थे उनको पहले नोटिस दिया गया था और जब उन्होंने जगह खाली नहीं की तब प्रशासनिक बुल्डोजर गरजता नजर आया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी तैनात थे। निर्माण तोड़ने गई टीम को विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन नियमों को पूरी तरह से लागू कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें