चीलकहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अफरा तफरी मच गई। नशे में धुत एक व्यक्ति ओपीडी में बैठे चिकित्सक से अचानक बदसलूकी पर उतर आया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है।
गड़वार थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर उस समय अफरातफरी माहौल हो गया जब एक व्यक्ति चिकित्सक कक्ष में पहुंचकर हंगामा करने लगा। देखते ही देखते वहां पर मौजूद ओपीडी रजिस्टर को फाड़ कर फेंक दिया। बीपी मशीन सहित अन्य कागजातों को उठा कर फेंक दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई।शनिवार को चिकित्सक डॉ. सीताराम प्रजापति मरीजों का इलाज कर रहे थे। सुबह का समय होने की वजह से काफी संख्या में मरीज इकट्ठे थे।
इसी बीच इलाज करने के बहाने नशे में धुत व्यक्ति ने पहले इलाज करने को लेकर चिकित्सक से कहने लगे। पास आकर एक पूर्व मामले का हवाला देते हुए चिकित्सक पर आरोप लगाने लगे। कहा कि उनके कारण 10 माह बाद जेल से छूटा हूं। चीखने और चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
देखते ही देखते ओपीडी रजिस्टर को फाड़ कर फेंक दिया। वहां मौजूद उपकरण में तोड़फोड़ कर इधर-उधर फेंक दिया। देखते ही देखते कुछ देर के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। चिकित्सा वहां से भाग कर एक कमरे में जाकर बैठ गए।
इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी वीडियो भी वायरल हुई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि किसी जरूरी काम से जनपद मुख्यालय गए थे। चिकित्सकों से मामले की सूचना मिली है। आने के बाद तहरीर दूंगा।
प्रभारी निरीक्षक गड़वार रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आई है। थाने में बैठाया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा।