फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी में 19 भवनों पर चला बुलडोजर, जुलाई अंत तक सड़क चौड़ीकरण पूरा करने का लक्ष्य

Thu, 11 Jun 2026 02:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत बृहस्पतिवार को मकानों को ध्वस्त किया गया। अब तक कुल 132 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर की बहुप्रतीक्षित दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत गुरुवार को भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। प्रशासन ने कुल 19 भवनों पर कार्रवाई की, जिनमें 12 नए पंजीकृत भवन और सात पुराने जर्जर भवन शामिल हैं। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और पोकलेन मशीनों से भवनों को ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन


परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि अब तक कुल 132 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रभावित भवन स्वामियों को 56 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अभियान को तेज गति देने के लिए मौके पर करीब 100 मजदूर, छह जेसीबी मशीनें और एक पोकलेन मशीन लगातार कार्य कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ध्यान दें: 60 दिन तक रात में राजघाट पुल पर नहीं होगी वाहनों की आवाजाही, 14 जून से 13 अगस्त तक चलेगा काम
विज्ञापन


के.के. सिंह ने बताया कि जुलाई के अंत तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अगले तीन महीनों के भीतर सड़क का पूर्ण निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद डालमंडी क्षेत्र में वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम, दशाश्वमेध घाट और आसपास के क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें