फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से भैंस मरी, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप; मुआवजे की मांग

Sat, 19 Apr 2025 11:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से भैंस मर गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत छाही के टडिया गांव निवासी अवधेश राजभर के दरवाजे पर खूंटे से बंधी भैंस के ऊपर हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में करंट लगने से भैंस मर गई। ग्राम प्रधान सर्वेश यादव ने घटना की जानकारी विद्युत उपकेंद्र पर देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शनिवार को चिरईगांव के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे और भैंस के मरने की जानकारी ली। ग्राम प्रधान सर्वेश यादव, पप्पू राजभर, अमित, सुबास राजभर सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना को बिजली निगम की लापरवाही बताते हुए मुआवजा देने की मांग की है। 

ग्राम प्रधान ने बताया कि गो आश्रय स्थल के उपर और कई जगहों पर जर्जर तार और झूलती हुई बिजली लाइनें हैं, जो कभी भी जान-माल का नुकसान कर सकती हैं। इसलिए समय रहते इलाके की विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें