फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूरे परिवार को जान से मार दूंगा, मनचले की धमकी से परेशान BTC छात्रा ने छोड़ा कॉलेज

Sat, 07 Sep 2024 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जौनपुर जिले में एक बीटीसी छात्रा ने मनचले की धमकी से परेशान होकर कॉलेज जाना छोड़ दिया। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बगथरी के कॉलेज से बीटीसी की पढ़ाई कर रही छात्रा का शोहदे की धमकी के कारण कॉलेज जाना बंद हो गया। शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन


छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी बीटीसी कर रही है। साइकिल से कॉलेज जाती है। इस दौरान रास्ते में सूरतपुर गांव का परमानंद उसके साथ छेड़छाड़ करता है, रास्ता रोकता है। पीड़ित मां ने कहा कि धमकी देता है कि तेरी बेटी यदि मुझसे शादी नहीं करेगी तो पूरे परिवार को जान से मारकर फेंक दूंगा। 

विरोध करने पर परिजनों को धमकी दिया कि उसकी बेटी दिखाई देगी तो उसे बदसूरत बना देगा। कहीं शादी करने लायक नहीं रहेगी। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन परमानंद ने धमकी देकर रिश्ता तोड़वा दिया। उसकी धमकी से भयभीत होकर छात्रा घर छोड़कर अन्यत्र चली गई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी केराकत संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें