फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद अतुल राय ने किया समर्पण, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

Sat, 22 Jun 2019 07:17 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने कोर्ट में जाते बसपा सांसद अतुल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से वांछित घोसी के बसपा सांसद अतुल राय ने शनिवार को वाराणसी की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में अतुल राय को जिला जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


अतुल राय के समर्पण की भनक लगने पर कचहरी परिसर में लंका पुलिस ने घेरेबंदी की, लेकिन वो चकमा देने में कामयाब रहे। अतुल के समर्पण के दौरान दीवानी कचहरी परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
 
बलिया जिले की रहने वाली यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीते एक मई को लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी से बचने और अरेस्ट स्टे के लिए अतुल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन उन्हें राहत नही मिली।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस का दबाव बढ़ता देख अतुल राय ने बीते दिनों अदालत में समर्पण की अर्जी दी थी, लेकिन पेश नहीं हुए थे। पुलिस के आवेदन पर अदालत ने अतुल को फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस अतुल की संपत्तियों की कुर्की कराने की कानूनी प्रक्रिया में लगी हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को कुर्की की तैयारियां करते देख अतुल राय ने दोबारा समर्पण की अर्जी दी और शनिवार को अदालत में अधिवक्ता अनुज यादव के साथ पेश हुए। बताया जा रहा है कि अब लंका पुलिस अतुल राय की कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में आवेदन देगी। कस्टडी रिमांड मिलने पर अतुल राय से पुलिस वारदात के संबंध में पूछताछ करेगी। 

बता दें कि, गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना के वीरपुर के मूल निवासी अतुल राय मंडुवाडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और पंजाब की जेल में बंद मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों में एक हैं। अतुल के खिलाफ वाराणसी और गाजीपुर सहित आसपास के अन्य जिलों में गंभीर आपराधिक आरोपों में 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें