विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद बहुजन समाज पार्टी का अब पूरा फोकस पूर्वांचल पर है।
पूर्वांचल की 61 सीटों पर फतह करने के लिए पार्टी ने 40 से अधिक नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रखी है। इसमें पार्टी के पुराने नेताओं से लेकर दूसरे दलों से आए नेता भी शामिल हैं जिन्होंने बसपा का दामन थाम लिया है और चुनाव मैदान में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यूं तो बसपा सुप्रीमो ही पार्टी के प्रचार के लिए मुख्य चेहरा हैं मगर इसके अलावा भी कई नेताओं को तरजीह दी गई है। इसमें वाराणसी-इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल के जोनल कोआर्डीनेटर सांसद मुनकाद अली, पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्दकी, लालजी वर्मा, कैलाश नाथ सिंह यादव, रामअचल राजभर, अंबिका चौधरी, आरके पटेल, नारद राय, इंद्रजीत सरोज और अफजाल अंसारी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने बताया कि पार्टी प्रत्याशियों की मांग के अनुसार वरिष्ठ नेता उनके इलाके में रैलियां और सभा करेेंगे।