फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी अब नहीं रही मुसलमानों की हितैषी : अफजाल

Sat, 11 Feb 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्ता के घमंड में चूर दिल्ली और यूपी के शासकों को इस बार जनता चुनाव में सबक सिखायेगी। इस चुनाव में पूर्वांचल से सपा और भाजपा का सफाया हो जाएगा। यह बातें कौमी एकता दल के पूर्व अध्यक्ष एवं बसपा नेता अफजाल अंसारी ने शनिवार को फेफना स्थित बसपा कार्यालय के समीप स्थित प्रांगण में एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन

 
फेफना से बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि सपा अब मुसलमानों की हितैषी नहीं रह गई है, इसलिए अब शिया नेता कल्बे जव्वाद, सैय्यद इमाम बुखारी, उलेमा काउंसिल के आमिर रशादी, बरेलवी तांजिम के तौकीर रजा खां आदि मुस्लिम धर्म गुरुओं ने बसपा के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया है।

कहा ‌क‌ि सपा ने हमको ठगा है, धोखा दिया है, मुलायम सिंह के वफादार होने के कारण अंबिका चौधरी का सर कलम किया गया। कैराना की घटना का जिक्रकरते हुए कहा कि सुगर के रोग से जेल में बंद कातिल की मौत पर अखिलेश ने उसके परिवार वालों को 25 लाख देकर मुसलमानों का अपमान किया है।  
विज्ञापन
इस मौके पर बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी ने कहा कि आज जो सांप्रदायिक ताकते दिल्ली की हुकूमत पर हैं वे एक अलग किस्म का हिन्दुस्तान बनाने की फिराक में है।   इस अवसर पर डॉ सुब्हान, डा. असगर अली, इम्तियाज अहमद, नूर आलम, डा. फैयाज अहमद, निशार अहमद, शैलेश चौधरी पप्पू, उमाशंकर चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता नियाज अहमद ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें