बहुजन समाज पार्टी के नेता रामचंद्र गौतम ने मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाली बीजेपी विधायक साधना सिंह के खिलाफ वाराणसी के चंदौली में बबुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर सियासत और ज्यादा गरमा गई है।
आपकी जानाकारी के लिए बता दें भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की थी।
उन्होंने कहा था कि मायावती न तो नर लगती हैं न नारी। साथ ही गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है।