फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे तक फेल रहा बीएसएनएल का नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क फेल रहा। ढाई घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे। लोग नेटवर्क सही होने का इंतजार करते रहे। बताया गया कि लखनऊ में आई तकनीकी खराबी की वजह से नेटवर्क में दिक्कत रही। दोपहर करीब एक बजे नेटवर्क सही हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रोज की तरह शुक्रवार को भी लोग मोबाइल चला रहे थे। सुबह अचानक नेटवर्क गायब हो गया। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। कई लोगों ने मोबाइल को बंद कर चालू किया तो नेटवर्क कभी आता तो कभी गायब हो जाता। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि लखनऊ-चंडीगढ़ मार्ग में केबल कटने की वजह से मोबाइल नेटवर्क बाधित रहा। दोपहर एक बजे सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें