फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और महानगर कांग्रेस ने देश, प्रदेश और काशी की जनता की मुफ्त वैक्सीनेशन की मांग राष्ट्रपति से की है। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पत्र भेजा गया है। पत्र में मांग की है कि मुफ्त वैक्सीन की सुविधा पूरे देशवासियों को दी जाए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने की मांग की है। इसी संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता , अनुराधा यादव, फ साहत हुसैन बाबू, दिलीप चौबे, ओम प्रकाश ओझा, मनीष चौबे, गोपाल पटेल, रोहित दुबे, रामाश्रय पटेल, मंगलेश शर्मा, धीरज यादव, विनीत चौबे, मनोज वर्मा, विपिन पाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें