फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पानी की जगह बीएसए ने मुंह में डाला एसिड, पुस्तक वितरण समारोह के दौरान हुई घटना

Wed, 29 Mar 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के  एलटी कॉलेज परिसर में बुधवार को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने गलती से मुंह में एसिड डाल लिया। इस घटना से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के  एलटी कॉलेज परिसर में बुधवार को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने गलती से मुंह में एसिड डाल लिया। इस घटना से कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पानी की बोतल के बीच गलती से एसिड की बोतल आ गई थी, जिसे मैं उठाकर पीने लगा, लेकिन जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि ये एसिड है, मैंने तुरंत पानी से जाकर मुंह धुला। चिकित्सकों ने जांच के किसी तरह की समस्या से इंकार किया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक व कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें