फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में दलाल ले रहे ब्लड सैंपल, डॉक्टर और स्टाफ की मौजूदगी में करते हैं ये खेल

Sat, 09 Aug 2025 11:26 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में दलालों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का ब्लड सैंपल दलाल ले रहे हैं। मरीजों से पैसे भी वसूलते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में खेल चल रहा है। 
विज्ञापन
बीएचयू में दलाल ले रहे ब्लड सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में भर्ती मरीजों का ब्लड सैंपल खुलेआम वार्डों में पहुंचकर दलाल (बाहरी निजी लैब के) निकाल रहे हैं। वार्ड में मरीज के बेड तक पहुंचकर हाथ में वायल लेकर दलाल न केवल ब्लड सैंपल ले रहे हैं बल्कि मौके पर मरीज से रुपये लेते हैं और बाद में जांच रिपोर्ट भी लेकर आते हैं। यह सब काम डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में ही दलाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला की शुक्रवार को हुई पड़ताल में दोपहर 1.30 बजे एक युवक इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का ब्लड सैंपल निकालते नजर आया। सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंची। टीम के आने से पहले ही दलाल वहां से भाग खड़े हुए। बीएचयू अस्पताल परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर दलालों की फोटो भी चलाई जाती हैं, तब भी इस तरह का खेल बंद नहीं हो रहा है। 

बीएचयू अस्पताल में बेहतर जांच, इलाज के लिए वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों, बिहार, झारखंड आदि जगहों से हर दिन ओपीडी में छह हजार से अधिक मरीज आते हैं। इमरजेंसी में भी औसतन 200 से अधिक मरीज 24 घंटे में आते हैं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सीसीआई लैब भी हैं, जहां खून से जुड़ी जांच 24 घंटे होती है। इसके बाद भी इमरजेंसी से लेकर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, अस्पताल के अन्य वार्डों तक बाहरी निजी लैब के दलाल बेधड़क घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


मरीजों को बीएचयू की तुलना में जल्द रिपोर्ट दिलाने का झांसा देकर खुद सैंपल निकालकर ले जाते हैं। शुक्रवार की दोपहर में इमरजेंसी वार्ड में अंदर और बाहर दो युवक घूमते रहे। आम तौर पर अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ड्रेस में ही आईकार्ड लटकाकर ड्यूटी देते हैं। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: शम्भू खरवार हत्याकांड का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड के बाहर लिफ्ट के पास एक मरीज का सैंपल जो युवक निकाल रहा था, वह कोई मेडिकल ड्रेस नहीं पहना था। उसने वार्ड में रखा वायल लिया, सैंपल निकाला और उसको लेकर अस्पताल परिसर के छोटे वाले गेट से बाहर चला गया। 

इमरजेंसी में पहुंचे डिप्टी चीफ प्रॉक्टर, मरीजों से ली जानकारी 
अस्पताल की इमरजेंसी में दलालों के सैंपल निकालने की सूचना पाकर दोपहर करीब दो बजे आईएमएस के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष सिंह सुरक्षा कर्मियों को लेकर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी में इस तरह के कृत्य पर आपत्ति जताई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ से सजगता पूर्वक काम करते रहने की सलाह दी गई है। डॉ. संतोष ने बताया कि डॉक्टरों, पैरामेडिकल की मौजूदगी में बाहरी लैब के कर्मचारी के सैंपल लेने की घटना दुखद है। इमरजेंसी के सीएमओ, मेडिकल आफिसर सहित अन्य लोगों से बातचीत की गई है। सभी को वार्डों में आने जाने वालों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें