फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: बीएचयू अस्पताल परिसर में घूम रहे दलाल, पॉकेटमार और चोर, इमरजेंसी गेट पर 26 चोरों की लगी फोटो

Thu, 26 May 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 बीएचयू अस्पताल में कभी ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के नाम पर तो कभी कम दाम पर दवा दिलाने, जांच कराने के नाम पर मरीजों और उनके परिजन दलालों के शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर 26 चोरों की लगी फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बीएचयू अस्पताल में खुद या किसी परिजन के इलाज, जांच आदि के लिए जाते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। इन दिनों अस्पताल में दलालों का सिंडिकेट सक्रिय है। ऐसे लोग मरीजों के बीच ही खड़े रहते हैं और बातचीत करके अपना शिकार बना लेते हैं। अस्पताल परिसर में इस तरह का कृत्य करने वालों की फोटो चस्पा कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनको पहचान सकें।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में कभी ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के नाम पर तो कभी कम दाम पर दवा दिलाने, जांच कराने के नाम पर मरीजों और उनके परिजन दलालों के शिकार हो जाते हैं। ऐसा इसलिए कि दलाल अपने को अस्पताल का कर्मचारी या फिर चिकित्सक से संबंध होने की बात कहते हुए लोगों से तुरंत इलाज, जांच कराने की बात करते हैं।

बाहर से आने वाले लोग बिना कुछ पूछे इन पर भरोसा कर इन्हें जल्दी दिखाने, जांच, इलाज आदि के लिए पैसे भी देते हैं। अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली इमरजेंसी के गेट पर 26 ऐसे लोगों की फोटो चस्पा कराई गई है। फोटो के नीचे उनके द्वारा की जाने वाली घटनाओं का जिक्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से किसी के दिखने पर अस्पताल परिसर में बने प्रॉक्टोयिल बोर्ड के कंट्रोल रूम के नंबर 0542-22369169 पर सूचना देने की बात भी लिखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें