उच्चायोग की टीम भारतीय जनता पार्टी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भी पहुंची। सोमवार को यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय से भी शिष्टाचार भेंट की। टीम के सदस्यों ने भाजपा नेताओं के साथ काशी की ऐतिहासिकता पर विमर्श किया।