पिंडरा। पिंडरा क्षेत्र के बेलारी-दिनदासपुर मार्ग पर ओदार गांव में स्थित नाद नदी पर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रपटा पुल का शिलान्यास बुधवार को किया गया। इस दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पिंडरा विस क्षेत्र में नाद नदी पर बनने वाला यह तीसरा पुल है। अब बारिश के दिनों में सिंधोरा तक जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विधायक ने लोगों से गांवों के विकास के लिए सुझाव भी मांगे। पिंडरा ब्लॉक के कई गांवों के लोगों के आने जाने का एकमात्र यही मार्ग था। यह मार्ग बारिश में डूब जाता था। पुल के निर्माण होने से अब आम लोगों की समस्या दूर होगी। शिलान्यास के दौरान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रविशंकर सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, डॉ. जेपी दुबे, कौशल मिश्र, ग्राम प्रधान राजकुमार राजभर, बलिराम पटेल, दिलीप सिंह, पप्पू सिंह, इंद्रेश पाठक आदि उपस्थित रहे।