फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से फ्लाईओवर तक हर जगह कब्जा

Sun, 05 Jun 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ, पटरियां और सड़कें ही नहीं बल्कि पुल, फ्लाईओवर, आरओबी तक हर जगह कब्जा जमा रखा है। फ्लाईओवर और आरओबी के नीचे हालत ऐसी कि आधी सर्विस रोड भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। चौकाघाट पुल पर सब्जी मंडी लगने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है लेकिन अब अतिक्रणकारियों की खैर नहीं। सोमवार से इनके खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई गई। साथ ही, लोगों को सूचित किया गया कि रविवार तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो सोमवार को प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाएगा और उस पर खर्च होने वाली धनराशि भी वसूली जाएगी। 
विज्ञापन


वरुणा के चौकाघाट पुल पर सब्जी मंडी लगती है। इसके चलते खासकर शाम को अक्सर जाम लगा रहता है। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे की भी पूरी जगह कब्जा कर ली गई है। इससे आवागमन बाधित होने से जाम की समस्या से लोग रोजाना जूझ रहे हैं। ककरमत्ता आरओबी और मंडुवाडीह आरओबी के नीचे भी अतिक्रमण से पार पाना मुश्किल हो गया है। चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अनाधिकृत रूप से गाड़ियों की पार्किंग कराई जा रही है। दूकानें चल रही हैं।

ठेला-खोमचा वालों ने भी स्थायी और अस्थायी तौर पर कब्जा कर लिया है। कई बार जाम के चलते इन जगहों पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके पिछले साल भर से अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में जहां अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था, वहां भी दोबारा कब्जा हो चुका है। व्यापारिक संगठनों ने भी अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए हामी भरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें