फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन का झुमका गायब, मेकअप करने आई ब्यूटी पार्लर संचालिका को पीटा

Wed, 02 May 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बंधक बनाकर मारपीट और गालीगलौज करने की शिकायत वाराणसी एसएसपी से की है।एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को कपसेठी थाने में गौरीशंकर सिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के जमुआ की सितारा देवी ने बताया कि कपसेठी थाना अंतर्गत घोसिला गांव के गौरीशंकर सिंह की बेटी की शादी 27 अप्रैल को थी। दुल्हन के शृंगार के लिए उसे बुलाया गया था। इसी दौरान दुल्हन का झुमका गायब हो गया तो उस पर चोरी का आरोप लगाकर तलाशी ली गई।

झुमका नहीं बरामद हुआ तो उसे बंधक बनाकर मारापीटा गया और गालीगलौज किया गया। मामले की शिकायत कपसेठी पुलिस से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसएसपी के यहां गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कपसेठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें