फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स: 10 देशों के मेहमानों की मेजबानी करेगी काशी, कल्चर समिट की तैयारियां तेज; चार समूहों में आएंगे विदेशी

Fri, 22 May 2026 09:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BRICS Summit 2025: ब्रिक्स कल्चर समिट के जरिए काशी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सांस्कृतिक पहचान मजबूत करेगी। प्रशासन विदेशी मेहमानों के स्वागत और सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
10 देशों के मेहमानों की मेजबानी करेगी काशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: जी-20 के सफल आयोजन के बाद एक बार फिर वारणसी वैश्विक कूटनीति और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। चार और पांच जून को यहां आयोजित होने वाली ब्रिक्स कल्चर समिट की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित 10 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमान चार समूहों में वाराणसी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


समिट की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त एस राजलिंगम और संस्कृति मंत्रालय की निदेशक प्रियंका चंद्र की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजन स्थल और विदेशी मेहमानों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

Trending Videos
विज्ञापन

तैयारियां तेज

मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा में समन्वय के साथ व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दे रहा है।

बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, वीडीए वीसी पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार और एडीएम सिटी राजेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें