व्यापारी रामजी बताते हैं कि काशी में बिक रही पीतल की मूर्तियां तीन दशक पहले तक मिर्जापुर में बनती थीं। लेकिन डिमांड, बिक्री और रोजगार में बढ़ोतरी के कारण अब ठठेरी बाजार, कर्णघंटा, काशीपुरा, लोहटिया में बड़े पैमाने पर इसका निर्माण हो रहा है। इससे करीब 5000 से अधिक कारीगर जुड़े हुए हैं। इन कारीगरों के हाथों को न केवल काम दिया है, बल्कि बनारसी मेटल क्राफ्ट को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाई है।
इन देशों और राज्यों में होती है सप्लाई
पूर्वांचल में बने पीतल और तांबे के उत्पादों की बिहार, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक में आपूर्ति होती है। इसके अलावा दुबई, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस और सिंगापुर में इसकी जबरदस्त डिमांड है।
पीतल और तांबे से बने सामान
घंटी, दीया स्टैंड/दीपक, आरती के दीप, पूजा थाली, कलश, पंचपात्र, गंगाजल पात्र, धूपदान/अगरबत्ती स्टैंड, देवी-देवताओं की मूर्तियां, नंदी प्रतिमा, त्रिशूल, शेषनाग/नाग प्रतिमा, ओंकार व स्वस्तिक चिह्न, लोटा, थाली, दीवार पर टांगने वाली घंटियां, शोपीस, फूलदान, झूला घंटी (डोर बेल) आदि।