फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद स्वामी ने बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में किए दर्शन

Sat, 03 Jan 2026 05:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महामंडलेश्वर अवधेशानंद स्वामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर में दर्शन कर लोककल्याण और राष्ट्र की सुख-समृद्धि  की मंगल कामना की। 
विज्ञापन
काशी में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद स्वामी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि शनिवार को करीब 300 नागा साधु-संतों के साथ काशी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर सनातन की रक्षा, लोककल्याण और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हनुमान घाट स्थित श्रीमृत्युंजय मठ में साधक समूह के साथ अखाड़े के आराध्यदेव भगवान दत्तात्रेय की चरण पादुका और हनुमान जी का विधिवत पूजन किया।

विज्ञापन


संतों के साथ बैठक में उन्होंने विभिन्न देशों में सनातन पर हो रहे प्रहार पर चिंता जताई और हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान संतों ने उनका अभिनंदन किया। महामंडलेश्वर रविवार को प्रयागराज माघ मेले के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वामी अवधेशानंद गिरि साधु-संतों के साथ हरिद्वार से काशी आने के बाद श्रीमृत्युंजय मठ में भगवान मृत्युंजय की विशेष उपासना एवं आराधना की। 

जूना अखाड़े के मुख्यालय हनुमान घाट में भगवान दत्तात्रेय के पूजन के बाद अखाड़े के साधु-संतों के साथ बैठक में धार्मिक परंपराओं, साधना पद्धतियों और आगामी आयोजनों पर चर्चा की गई। अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के संरक्षक स्वामी हरिगिरि महाराज के निर्देशन में पश्चिम बंगाल से आई संत मंडली के साथ शिष्टाचार भेंट एवं संवाद भी हुआ।
विज्ञापन




उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताते हुए इसकी निंदा की। कहा कि सनातन धर्म और हिंदुओं की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने धर्म की परंपराओं, समाज में साधु-संतों की भूमिका और लोकहित जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी में श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं पर प्रसन्नता जताई। कहा कि सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था में सुगमता के चलते देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता जूना अखाड़े के वरिष्ठ सभापति महंत प्रेम गिरि महाराज ने की।

अकबर काल में बंद हुई माघ मेले की परिक्रमा यात्रा होगी शुरू
स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान परिक्रमा यात्रा निकाली जाती थी, जिसे करीब 500 वर्ष पूर्व मुगल शासक अकबर के समय बंद कर दिया गया था। अब जूना अखाड़ा इस परंपरा को दोबारा शुरू करेगा। पांच से आठ जनवरी तक स्वामी हरिगिरि के नेतृत्व में परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें