फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खुलेगा बीपीओ कॉल सेंटर

Wed, 07 Sep 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद।
विज्ञापन
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वाराणसी में जल्द बीपीओ कॉल सेंटर खोला जाएगा। मंत्रालय से इस बाबत लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बताया कि इस कॉल सेंटर में एक हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। मेट्रो शहरों की तर्ज पर यह बीपीओ कॉल सेंटर भी 24 घंटे काम करेगा। रविशंकर प्रसाद मंगलवार की दोपहर बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीपीओ कॉल सेंटर खोले जाएंगे। शुरुआत वाराणसी से होगी। यूपी में कुल आठ हजार लोगों को कॉल सेंटर में सेवा का मौका मिलेगा। समान नागरिक संहिता से जुड़े सवाल पर कानून मंत्रालय भी संभाल रहे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता हो, इसके हम पक्षधर हैं मगर कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पक्षकारों की राय ली जाएगी।

सबकी सहमति से ही इस बाबत कोई फैसला सरकार लेगी। कश्मीर के हालात पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी घट रहा है, वह इंसानियत और जम्हूरियत दोनों के खिलाफ है। मैं कश्मीर के लोगों से अपील करूंगा कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर को लेकर हमारी सरकार का नजरिया बिलकुल साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें