इसी दौरान खेल के दौरान ही मोहल्ले के एक अन्य बालक आजम, निवासी मोहल्ला अइनिया, थाना कोतवाली से उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पहले मामूली कहासुनी तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर आजम ने बेहद खतरनाक कदम उठाते हुए इशान पर पेट्रोल डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन तब तक इशान का पैर बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल बच्चे की मां अंजूम ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य जान से मारने की नीयत से किया गया है। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और बच्चे की हालत को लेकर चिंतित है। वहीं, शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।