फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट्रोल डालकर आठ वर्षीय बालक को जलाया, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; सूचना पर पहुंची फोर्स

Sat, 04 Apr 2026 05:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: बालक को जलाने की सूचना पाकर माैके पर शहर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं, तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बालक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों के बीच खेल-खेल में हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। इस घटना में एक 8 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजूम, पत्नी स्वर्गीय इकबाल, मूल रूप से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव की निवासी हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ शहर के धर्मोनाला इलाके में किराये के मकान में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उनका बेटा इशान मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इसी दौरान खेल के दौरान ही मोहल्ले के एक अन्य बालक आजम, निवासी मोहल्ला अइनिया, थाना कोतवाली से उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पहले मामूली कहासुनी तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर आजम ने बेहद खतरनाक कदम उठाते हुए इशान पर पेट्रोल डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन तब तक इशान का पैर बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल बच्चे की मां अंजूम ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य जान से मारने की नीयत से किया गया है। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और बच्चे की हालत को लेकर चिंतित है। वहीं, शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें