फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः युवती के साथ मकान मालिक के पुत्र ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो  

Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक सिलाई केंद्र पर युवती के साथ एक युवक ने रविवार को दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी ने इसका वीडियो बना लिया। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने परिवार के चार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दोनों आरोपी फरार हो गए। सिलाई केंद्र पर युवती सिलाई सीखने के लिए जाती थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम पड़ोस की महिलाओं के कपड़े तैयार होने पर वह लेकर वहां गई थी। पीड़ित युवती के मुताबिक जब वह कपड़े लेकर गई तो परिवार की महिलाएं मकान की ऊपरी मंजिल पर थीं। बताया कि जबरन कमरे में ले जाकर मकान मालिक के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी ने इसका वीडियो बना लिया।

 किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित के पिता की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर दबिश दी। फिलहाल दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें