फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देव दीपावली पर होटलों में बुकिंग फुल, वाहनों की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीयों की रोशनी की दमक से पहले ही काशी में पर्यटन व्यवसाय में पर्यटकों की बुकिंग से दमकने लगाया है। एक माह पहले ही ज्यादातर होटलों की बुकिंग फुल हो चुकी है। मुंहमांगी कीमत देने के बावजूद गंगा किनारे होटलों और लॉज में कमरे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन




दीप मालाओं की शृंखला का गवाह बनने के लिए पर्यटक टूर ऑपरेटरों की मदद ले रहे हैं। इस वजह से ट्रेवेल्स की गाड़ियों और टैक्सी की मांग बढ़ी है। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह के मुताबिक, मांग को पूरा करने के लिए आसपास के जिलों से छोटे चार पहिया वाहनों को मंगाना पड़ रहा है। देव दीपावली पर टूर ऑपरेटरों ने पैकेज में होटलों में कमरों की बुकिंग के अलावा ट्रांसपोर्टेशन और नावों की बुकिंग करा रहे हैं।

टूरिस्ट प्रबंधक अनिल त्रिपाठी के मुताबिक, पर्यटकों से होटल फुल हैं। मगर अभी भी मांग को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोशिश है कि काशी आने पर पर्यटक अधिक से अधिक समय तक काशी में रुके और जिले के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों का भी दौरा करे। कई पर्यटकों ने दिन की गड़बडी के कारण 27 नवंबर की दोपहर तक की बुकिंग कराई है। अब उन्हें देव दीपावली पर परेशानी हो रही है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि ज्यादातर होटलों में बुकिंग फुल हैं। ज्यादातर पर्यटक पांच दिन की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें