काशीयात्रा के दूसरे दिन 16 घंटे में 20 इवेंट्स हुए। इस दौरान बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के गाने पर युवा थिरकते रहे। युवा ऐसे थिरके कि घास के मैदान में धूल का गुब्बार भर गया।
विज्ञापन
1 of 7
काशीयात्रा प्रोनाइट में सिंगर जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू में काशीयात्रा के दूसरे दिन 16 घंटे में 20 इवेंट्स हुए। शनिवार रात प्रोनाइट में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज की रूहानियत से 10 हजार ऑडियंस को दीवाना बना दिया। मेरे घर राम आए हैं... गाकर पूरे एडीवी ग्राउंड को राम लला के धुन में डूबो दिया। युवाओं ने वंस मोर का रट लगाते हुए खूब हो-हल्ला मचाया।
विज्ञापन
2 of 7
काशीयात्रा प्रोनाइट में सिंगर जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
जुबिन के मंच पर आते ही पूरा एडीवी ग्राउंड पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। युवा ऐसे थिरके कि घास के मैदान में धूल का गुब्बार भर गया। आजा मां तेनू अंखिया उड़ीक दिया, आज की रात होना है क्या.., दिल गलती कर बैठा है, हम्मा-हम्मा, रमता जोगी-मैं रमता जोगी, ओ-ओ जाने जाना, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, ए मेरे दिल तू गाए जा, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा जैसे नाइंटिज के गानों को अपने अंदाज में गाकर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
3 of 7
काशीयात्रा प्रोनाइट
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने जुबिन के हर गाने के बाद मोबाइल के फ्लैश लाइट जलाकर सम्मान दिया। मंच की लेजर लाइट और साउंड मिक्सिंग मुंबई के किसी म्यूजिकल शो के जैसी दिखी। काशीयात्रा प्रोनाइट में भीड़ के चलते कुछ लड़कियां गश्त खाकर जमीन पर गिर गईं। वहीं ग्राउंड के बाहर सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
4 of 7
काशीयात्रा प्रोनाइट
- फोटो : अमर उजाला
बैटल फ्रंट फाइनल्स के दौरान प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। रचनात्मक परिधान और वस्त्र शिल्प में फैशन प्रेमियों ने डिजाइन और शिल्पकला की प्रदर्शनी लगाई। व्हाट्स द वर्ड प्रतियोगिता ने भाषा प्रेमियों को शब्दों की नई दुनिया से रूबरू कराया।
विज्ञापन
5 of 7
काशीयात्रा प्रोनाइट
- फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा के अन्य इवेंट्स...
काशी यात्रा में मिस्टर और मिसेज केवाई का फाइनल हुआ। डांस प्रीलिम्स, स्ट्रीट डांस, आईएएस गेस्ट टॉक, इंक इट, ग्रुप डांस, स्वर संगति, स्पोर्ट्स क्विज, स्टेज प्ले, रंगमंच, हिंदी कविता लेखन, बैटल ऑफ बैंड्स, ग्रुप डांस फाइनल, वस्त्र शिल्प इवेंट और सुपर मेटों का फाइनल राउंड हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
काशीयात्रा प्रोनाइट
- फोटो : अमर उजाला
तबले और ड्रम के बेस ने घंटों बांधे रखा
तर्कसंगत में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता और स्वर संगति हुई। भारतीय गायन में दूर-दराज से आए छात्र और छात्राओं ने हिंदुस्तानी सुरों से लोगों को मुग्ध कर दिया। हिंदी कवियों ने हिंदी काव्य लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। राजपूताना ग्राउंड में हुए संलयन फाइनल्स में तबले और ड्रम के बेस ने ऑडियंस को घंटों बांधे रखा। शाम को ग्रुप डांस फाइनल्स में टीमों ने जोरदार डांस कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एक मिनट का टॉक शो में दिखी हाजिरजवाबी
''जस्ट अ मिनट'' के तहत एक मिनट का टॉक शो किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी हाजिरजवाबी, बुद्धिमत्ता और कॉमिक कैपेसिटी का परिचय दिया। स्वतंत्रता भवन गैलरी में रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक छटा बिखेर दी।