फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली, मंदिर में दिखने लगा रंगभरी एकादशी का उल्लास

Sat, 08 Mar 2025 10:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में फूलों की होली के साथ तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान शिवार्चनम मंच के पास गौरा-बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा विराजमान हुई।
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली - फोटो : मंदिर प्रशासन
रंगभरी एकादशी का उल्लास श्री काशी विश्वनाथ धाम में नजर आने लगा है। शनिवार को फूलों की होली के साथ तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हो गई। शिवार्चनम मंच के निकट तीन दिनों के लिए बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की चल प्रतिमा को विराजमान कराया गया। विराजमान चल विग्रह के साथ शाम को श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

2 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली - फोटो : मंदिर प्रशासन
मंदिर चौक पर शनिवार को स्थित शिवार्चनम मंच हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। मंदिर चौक में विराजमान बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की प्रतिमा के सम्मुख रंगभरी एकादशी के तीन दिवसीय लोक उत्सव आरंभ हो गए। नौ मार्च को हल्दी लगाने की परंपरा निभाई जाएगी। इसके साथ ही अबीर और गुलाल की होली खेली जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली - फोटो : मंदिर प्रशासन
10 मार्च को सुबह भस्म अर्पण, अपराह्न में हल्दी व भस्म अर्पित की जाएगी। शाम को श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से प्राप्त होली सामग्री, वनवासी समाज से प्राप्त पलाश गुलाल एवं काशी की भस्म बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा को अर्पण कर रंगभरी एकादशी का उत्सव मनाया जाएगा।

4 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली - फोटो : मंदिर प्रशासन
10 मार्च को सायं 4 बजे मंदिर चौक से चल विग्रह की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें काशीवासी एवं धाम में पधारे श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस लोक आयोजन के अंग बन सकें इस उद्देश्य से इस वर्ष मंदिर चौक के विस्तृत क्षेत्र में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लाखों की संख्या में इस वर्ष काशीवासी एवं धाम में आने वाले श्रद्धालु इस लोकोत्सव के सहभागी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवार्चनम मंच के पास विराजमान हुई गौरा-बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा - फोटो : मंदिर प्रशासन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा पर्व की भव्यता के दृष्टिगत बाबा विश्वनाथ एवं मां गौरा की पालकी शोभा यात्रा भी मंदिर चौक के वृहद परिसर से मंदिर प्रांगण में प्रवेश करते हुए गर्भगृह में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें