फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बॉडी वार्न कैमरों से लैस हुई जीआरपी, ट्रेनों में अब आसानी से कैद होगी हर गतिविधि

Sun, 10 Jul 2022 11:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जीपीएस से लैस कैमरों की खासियत है कि 12 घंटे तक बैकअप देगा और 12 घंटे रिकार्ड भी कर सकेगा। इससे यह पता चल सकेगा कि सिपाही की लोकेशन क्या है।
विज्ञापन
जीआरपी सिपाहियों के कंधे पर लगे बॉडी वार्न कैमरे - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वाराणसी कैंट जीआरपी अब बॉडी वार्न कैमरा से लैस हो गई है। ट्रेनों में स्कॉर्ट, सर्कुलेटिंग एरिया सहित भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जीआरपी सिपाही बॉडी वार्न कैमरा के जरिए निगरानी कर रहे हैं। पहले चरण में 25 बॉडी वार्न कैमरे मंगाए गए। इस कैमरे के चलते सिपाहियों और यात्रियों के बीच संवाद या अन्य गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकेंगी।

विज्ञापन


कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जीपीएस से लैस कैमरों की खासियत है कि 12 घंटे तक बैकअप देगा और 12 घंटे रिकॉर्ड भी कर सकेगा। इससे यह पता चल सकेगा कि सिपाही की लोकेशन क्या है। स्टेशन पर कैमरे के साथ 25 पुलिसकर्मी निगरानी व्यवस्था में लगे हुए हैं।

सिपाहियों को दिया गया प्रशिक्षण

इस कैमरों के लगाने का उद्देश्य यह है कि पारदर्शी व्यवस्था बनी रहे। कई बार ऐसा होता है कि चेकिंग के दौरान यात्री सिपाहियों से उलझ जाते हैं और गलत आरोप लगाने लगते हैं। ऐसे में इन कैमरोें के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी सब सामने आ सकेगा।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कैंट रेलवे स्टेशन बड़ा होने के साथ ही ट्रेनों व यात्रियों की आवाजाही भी अधिक है। इस लिहाज से यह बेहतर है। सिपाहियों को इस दिशा में प्रशिक्षण भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें