फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : बोरी में मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका; बीती रात हो गई थी लापता, चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 25 Dec 2024 10:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : मासूम की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर रामनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
दिव्यांग बालिका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर (वाराणसी) थाना क्षेत्र के एक इलाके से मंगलवार की शाम लापता आठ साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बुधवार की सुबह बोरे में भर कर बहादुरपुर कंपोजिट विद्यालय के पास फेंका मिला। शव खून से लथपथ था। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन




पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में सूजाबाद चौकी इंचार्ज व दरोगा उमेश राय को निलंबित कर दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची के लापता होने की शिकायत करने सूजाबाद चौकी पर गए थे।

दरोगा ने टालने के अंदाज में कहा कि मामला दिखवाता हूं, लेकिन मामला दर्ज करके जांच नहीं शुरू की। मामले की जानकारी आला अफसरों को भी नहीं दी। बताया जा रहा है कि बच्ची घर से मच्छर मारने की क्वायल लेने निकली थी, फिर नहीं लौटी। शव मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीक मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ दो डॉक्टरों के पैनल से बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम से साफ हुआ कि बच्ची के सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार किया गया था। बच्ची की बाईं तरफ की आंख में चोट के गंभीर निशान मिले हैं। गला दबाने के साक्ष्य भी सामने आए हैं।


 

Trending Videos

पुलिस ने अपहरण करके बच्ची की हत्या किए जाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच को आगे बढ़ाई जा रही है।

रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद इलाके में रहने वाले ऑटो चालक की दूसरे नंबर की बेटी कक्षा एक में पढ़ती थी। मंगलवार की शाम 7 बजे वह घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान से मच्छर मारने की क्वायल लेने गई थी। देर तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी।

जिस दुकान से बच्ची क्वायल लेने गई थी, वहां परिजन गए ताे पता चला कि वह काफी देर पहले जा चुकी। इससे परेशान परिजन सूजाबाद पुलिस चौकी पर गए और बेटी के गायब होने की सूचना दी। मंगलवार की रात 11 बजे डायल 112 पर सूचना दी। रात भर खोजबीन के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लग सका।

बुधवार की सुबह परिजनों ने घर और दुकान के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो बालिका घर से दुकान की तरफ जाते दिख रही है, लेकिन लौटने का फुटेज नहीं मिला। इसी बीच टूटी पतंग लेने के लिए बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में गए कुछ बच्चों ने बोरे में शव को भर कर फेंके जाने की सूचना दी।

बच्ची के परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और देखा कि खून से लथपथ शव पड़ा है। पिता ने बच्ची की पहचान की और दहाड़े मार कर रोने लगा। पिता के मुताबिक, बच्ची कक्षा एक में पढ़ती थी। वह ऑटो चला कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी के साथ ही पांच बच्चे थे।

इनमें से मृत बेटी दूसरे नंबर की थी। बच्ची की हत्या की सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी डॉ. के. एजिलरसन, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर शाम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भी मौके पर जाकर बच्ची के परिजनों से बात की और पूरी जानकारी ली।

पुलिस आयुक्त ने जल्द ही घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में सूजाबाद चौकी इंचार्ज उमेश राय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस सक्रियता दिखाती तो बच जाती मासूम की जान
बच्ची की हत्या से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। उनका आरोप है कि बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को मंगलवार की रात ही दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तेजी दिखाई होती तो मासूम की जान बच सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बच्ची के परिजने पहले सूजाबाद पुलिस चौकी गए, फिर रामनगर थाने जाकर गुहार लगाई।

इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई की पहल नहीं की गई। घटना की जानकारी मिलते ही महिलाएं, बच्चे और पुरुष जुट गए। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया। इससे नाराज महिलाओं ने नारेबाजी की और पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। गांव के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें