फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका प्रमोशन 1-0 से विजयी, नहीं पहुंची चंदौली की टीम, यूपीएससी को वॉकओवर

विज्ञापन
बरेका में चल रहे जिला स्तरीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में डीएलडब्ल्यू प्रमोशन व आनंद सपोर्टिंग,
विज्ञापन
जिला फुटबॉल संघ की ओर से सोमवार को मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति फुटबॉल लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में बरेका प्रमोशन ने आनंद स्पोर्टिंग को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में डीएफए चंदौली के न पहुंचने पर यूपीएससी को वॉकओवर मिला।
विज्ञापन

बरेका इंटर कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर हुए पहले मैच में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में बीएलडब्ल्यू प्रमोशन ने अपनी रणनीति बदली। खेल के 48वें मिनट में मोहम्मद साकिब ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद आनंद स्पोर्टिंग ने वापसी के लिए कई प्रयास किए। उन्हें दो शानदार मौके भी मिले लेकिन वे गेंद को गोल में नहीं भेज सके। अंतिम सीटी बजने पर बीएलडब्ल्यू प्रमोशन 1-0 से विजयी रही। वहीं, दूसरा मैच यूपीएससी और डीएफए चंदौली के बीच खेला जाना था। डीएफए चंदौली की टीम 4:15 तक भी नहीं पहुंची। इसके चलते यूपीएससी को वॉकओवर दे दिया गया। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने सभी टीमों को सूचित किया है कि वे मैच के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले मैदान पर पहुंचें। मंगलवार को पहला मैच वाराणसी हॉस्टल बनाम शीएट कॉलेज के बीच दोपहर डेढ़ बजे से और दूसरा मैच बरेका बनाम इंटर काशी के बीच तीन बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें