बरेका के सिनेमा हॉल में तीन श्रेणियों में कुल 651 सीटें हैं। जिनमें बालकनी की 154, द्वितीय श्रेणी की 390 और तृतीय श्रेणी की 104 सीटें मौजूद हैं। जिनका किराया क्रमश: 10, 15 और 20 रुपये निर्धारित है। कोरोना संक्रमण काल में 13 अप्रैल 2020 को बरेका प्रेक्षागृह को बंद कर दिया गया था। जिसके लगभग दो साल बाद एक अप्रैल 2022 को इसे फिर से खोला जा रहा है।
बरेका में कर्मचारियों को मनोरंजन के लिए प्रेक्षागृह की स्थापना एक जनवरी 1969 में हुई। उस दौरान पहली फिल्म तीन बहुरानियां प्रदर्शित की गई थी। पहले शो से लेकर पांच सप्ताह तक सिनेमाघर दर्शकों से फुल रहा।