फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के संचालन का खींचेंगे खाका, बोर्ड की बैठक में पेशा होगा संशोधित प्रस्ताव

Thu, 08 Jul 2021 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बोर्ड की बैठक 10 जुलाई को होगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगे कार्य आरंभ हो जाएगा। मंदिर न्यास और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के काम का बंटवारा होगा।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी पुराधिपति के भव्य दरबार के आकार लेने से पहले ही उसके संचालन की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 10 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाएगा। बोर्ड के प्रस्ताव को शासन में भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगे कार्य आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में श्री काशी विश्वनाथ धाम का संशोधित प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके साथ ही धाम के संचालन और व्यवस्था पर भी निर्णय होगा। 10 जुलाई को होने वाली परिषद की बैठक में पीपीपी मॉडल पर धाम की व्यवस्था और काम के बंटवारे पर भी विचार किया जाएगा।

धाम में बन रहे सभी 24 भवनों की देखभाल के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर कंपनी का चयन किया जाएगा। जिस कंपनी का चयन किया जाएगा, वह सभी भवनों से आय के स्रोत विकसित कर बजट तैयार करेगी और इसी बजट से कॉरिडोर की सुरक्षा, बिजली, व्यवस्था, संचालन व देखभाल पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने अधिकारियों से कहा था कि काशी विश्वनाथ धाम बनने से पहले श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद व काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के कार्यों व जिम्मेदारियों का निर्धारण होना चाहिए। ताकि भविष्य में दोनों संस्थाओं के कार्यों के क्रियान्वयन में दिक्कत नहीं आए। बोर्ड की बैठक के दौरान आय-व्यय का बजट, न्यास और परिषद के बीच काम का बंटवारा किया जाएगा।  

संरक्षित होंगे 60 मंदिर 
काशी विश्वनाथ धाम में 60 प्राचीन मंदिर संरक्षित रखे गए हैं। इसमें मंदिर के चारों तरफ एक परिक्रमा मार्ग, गंगा घाट से मंदिर में प्रवेश करने पर बड़ा गेट, मंदिर चौक, 24 बिल्डिंग जिनमें गेस्ट हाउस, 3 यात्री सुविधा केन्द, पर्यटक सुविधा केन्द्र, स्टॉल, पुजारियों के रहने के लिए आवास, आश्रम, वैदिक केन्द्र, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी, मुमुक्ष भवन बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए 360 भवन हटाए गए हैं।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 10 जुलाई को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें