फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस लहूलुहान 

Tue, 26 Nov 2019 03:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनुपर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव में मंगलवार को सुबह पानी गिराने वाला हौज के निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे, ईंट-पत्थर चले, जिसमे महिलाएं समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस की टीम ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तरगावा गांव में सजल यादव पुत्र दयाराम अपने समरसेबल पंप का पानी गिराने व सिंचाई करने के लिए अपने ही जमीन में हौज बनवा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही राजगीरों ने काम शुरू किया, तभी उनके पड़ोसी रमाशंकर यादव ने आकर बिना किसी विवाद के हौज को बनाने से रोकने लगा।

सजल ने हौज बनाने से रोकने का कारण पूछा तो रमाशंकर उनसे उलझ गए और अपने घर के और सदस्यों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमे एक पक्ष से दयाराम यादव पुत्र अर्जुन 65 वर्ष, सजल यादव पुत्र दयाराम 35 वर्ष, संतोष यादव पुत्र दयाराम 34 वर्ष, रामकोमल पुत्र दयाराम, विमल पुत्र दयाराम, सीमा यादव पत्नी विमल 36 व दूसरे पक्ष के रमाशंकर यादव पुत्र जोखन 45 वर्ष, उमानाथ पुत्र राजपति, सुमित्रा पत्नी अशोक 40 वर्ष, रीता देवी पत्नी रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मारपीट की घटना में राम कोमल और सजल का सिर फट गया है। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस टीम व सब इंस्पेक्टर राज कुमार यादव ने  सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष जफराबाद मधुप कुमार सिंह ने बताया पानी गिराने के लिए एक पक्ष हौज बनवा रहा था जिसको दूसरे पक्ष के लोग रोकने लगे, जिसमे मारपीट हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। दोनो पक्षों से 10 लोग घायल हुए हैं। दोनो पक्षों के विरुद्ध तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें