फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लहू देश के लिए’: पूर्वांचल के लोगों ने दिखाया जोश और जज्बा, शहीदों के सम्मान में किया रक्तदान

Thu, 26 Jul 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बीएचयू में लगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल शहीदों की याद में गुरुवार को पूर्वांचल के जिलों में आयोजित ‘लहू देश के नाम अभियान’ को लेकर महादानियों में जबरदस्त उत्साह रहा।
विज्ञापन


भारी बारिश के बीच 672 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इसमें समाजसेवी, व्यापारी, अधिकारी और छात्र सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। जौनपुर में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भी रक्तदान किया। 

वाराणसी में अमर उजाला और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स लाउंज में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले उत्साह से पहुंचे। सुबह से हो रही भारी बारिश इनके उत्साह को कम नहीं कर सकी और शाम तीन बजे शिविर की समाप्ति तक 165 महादानियों ने रक्तदान किया। इसी तरह आजमगढ़ में 107 यूनिट , जौनपुर में 89 यूनिट, मऊ में 80, गाजीपुर 56, बलिया में 55, चंदौली में 53 मिर्जापुर 29, सोनभद्र 15 और भदोही में 23 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर की समय सीमा समाप्त हो जाने के चलते कई लोगों को बिना रक्तदान किए लौटना पड़ा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए गए।  अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में महादान करने वालों की होड़ लगी रही।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 192 लोग पहुंचे, जिसमें 165 ने रक्तदान किया।  बतौर मुख्य अतिथि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि रक्तदान से बड़ा महादान और कोई नहीं है, क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं होता है। 
 
विज्ञापन

वीर सपूतों की याद में महादान करने वालों का उत्साह देखने लायक

अमर उजाला फाउंडेशन के ‘लहू देश के नाम अभियान’ में हर वर्ग के लोगों ने की सहभागिता - फोटो : अमर उजाला

देश के वीर सपूतों की याद में महादान करने वालों का उत्साह देखने लायक था। बारिश के बाद भी सुबह से शुरू सिलसिला शाम तक चलता रहा। कोई पति पत्नी तो कहीं दो बहनें और भाई रक्तदान करने अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में लगे शिविर में पहुंचे।

लहू देश के लिए शीर्षक पर आयोजित शिविर में बीएचयू के प्रोफेसर, छात्रों, एनसीसी कैडेटों, अधिकारियों, 39 जीटीसी के जवानों, सीआईएसएफ जवानों के साथ ही युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। उद्घाटन अवसर पर प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को याद करने के साथ ही इस दिन रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है।

कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि वह रक्तदान के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करे।  सम्मान के साथ-साथ जरूरतमंदों के सहायतार्थ ‘लहू देश के लिए’समर्पित किया।  बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में 165 लोगों ने रक्तदान किया।

वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 10 जिलों में आयोजित शिवर में 400 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। कई जगह भारी बारिश के बावजूद लोग पूरे उत्साह के साथ रक्तदान-महादान करने पहुंचे। बीएचयू के साथ-साथ आजमगढ़ और जौनपुर के ब्लड बैंक में तो शिविर मेलों में तब्दील हो गए।

अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वीएन मिश्रा ने किया। उन्होंने इस मौके पर अमर उजाला के इस प्रयास को सराहनीय बताया साथ ही रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

प्रो. वीएन मिश्रा ने खुद रक्तदान कर लोगों को लिए भी इसके लिए प्रेरित किया।  चिकित्सा अधीक्षक के साथ मधुमेह विभाग के अध्यक्ष डॉ एनके अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। बीएचयू छात्रों, एनसीसी कैडेटों, सेना के जवानों के साथ ही युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों ने इस शिविर में बढ़चढ़कर भागीदारी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें