फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ, लगाए पौधे

Sat, 19 Mar 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हरहुआ ब्लॉक प्रमुख अर्चना मौर्या
विज्ञापन
सेवापुरी की ब्लॉक प्रमुख को छोड़ बाकी सातों ब्लाकों में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने पौधे भी रोपे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी हुई, जिसमें विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई।   
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने बताया सेवापुरी की ब्लॉक प्रमुख इंदू सिंह अपने ससुर चुलबुल सिंह का दिल्ली में इलाज करा रही हैं। इस नाते वह शपथ नहीं ले सकीं। अब उन्हें 21 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी। बाकी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आराजीलाइन में ब्लॉक प्रमुख नगीना देवी को एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र, बसपा विधायक उदय लाल मौर्य, भाजपा के केदारनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

बड़ागांव में ब्लॉक प्रमुख सुमन पासवान और बीडीसी सदस्यों को एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रसिद्ध नारायण सिंह, अरुण यादव, रामजीत पटेल आदि मौजूद रहे। पिंडरा में ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह को एसडीएम सुशील कुमार ने शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश गुप्ता और सिज्जन यादव आदि मौजूद थे। इसी तरह चिरईगांव में ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह को एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


वहीं, चोलापुर में ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव और 118 बीडीसी सदस्यों को परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने शपथ दिलाई। इस दौरान लोक निर्माण मन्त्री सुरेंद्र पटेल, जिला पचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक राजनाथ यादव, अब्दुल समद अंसार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालबहादुर सिंह और बीडीओ कल्पना मिश्रा आदि मौजूद थीं। वहीं, प्रमुख चोलापुर का जन्म दिवस भी मनाया गया और पूर्व प्रमुख राजदेई यादव को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें