बता दें कि बीएचयू में भर्ती मरीजों के परिजनों ने कई मौकों पर दवा और इंजेक्शन की किल्लत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया है। बीते 18 अगस्त को भी ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजनों ने दवा, इंजेक्शन के लिए बीएचयू एमएस ऑफिस पर प्रदर्शन किया था।
करीब घंटे भर तक प्रदर्शन के बाद सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पीएम के संसदीय कार्यालय में पीएम को संबोधित मांग पत्र देकर दवा, इंजेक्शन के साथ ही इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी।