फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी बाजपेयी जयंती पर किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती(25 दिसंबर) पर किसानों को उनके खाते में किसान सम्मान निधि भेजी जाएगी। ब्लॉकवार होने वाले वर्चुअल आयोजन में निधि का वितरण किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में हुई बैठक में एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये अंतरित करने के साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे। बताया कि देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में सीधे सम्मान निधि की धनराशि भेजी जाएगी। बैठक में पंचायत चुनावों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी की गयी। इसमें ब्लाक स्तर पर संगठन द्वारा बनाये गये सभी आठों ब्लाक संयोजकों को पूरी सजगता से दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संचालन पंचायत चुनाव के जिला संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,जिला महामंत्री सुरेन्द्र पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अखंड सिंह , श्रीनिकेतन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें