फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदीगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने जा रही सभा में भीड़ जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता और पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से 25-25 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारी में पखवारे भर से जुटे नेता और कार्यकर्ता रविवार को दिनभर दौड़ भाग करते रहे।
विज्ञापन

भीड़ के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर विधायकों की अग्नि परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मेहंदीगंज में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, कृषि विकास से जुड़ी 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक तैयारी की है। वहीं काशी क्षेत्र से जुड़े सभी पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। पीएम की इस सभा पर पार्टी के शीर्षस्थ नेताओें की नजर लगी हुई है। साथ ही पार्टी के जिम्मेदारों से इसका फीडबैक भी लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सभा पार्टी विधायकों की अग्निपरीक्षा भी है। इसमें भीड़ कम हुई तो विधायकों की राह आसान नहीं होगी।
भीड़ जुटाने की एक वजह और मानी जा रही है कि अभी हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हुई जनसभा में जुटी भीड़ भी भाजपा को खटक रही है। ऐसे में पार्टी के नेता पीएम की सभा में अधिक से अधिक लोगों की जुटाने में जुटे हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घर घर बुलावा देने के साथ ही निमंत्रण पत्र भी वितरित किया गया है। सभा स्थल पर दो पहिया, चार पहिया, बस, ट्रैक्टर से लोग पहुंचेंगे। उधर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने भी व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक में पूरी सजगता के साथ लगे रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें