फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के सियासी समीकरण साधने में जुटे भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी

Fri, 24 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की पांच सीटों के साथ ही वाराणसी की सभी आठ सीटों पर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने यहां डेरा जमा लिया है और पूरे पूर्वांचल के सियासी हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकार सपा, बसपा और कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रमों पर भी निगाह जमाए हुए हैं।
महानगर, जिला और क्षेत्रीय स्तर के हालात की रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार की जा रही है।

महानगर की तीन सीटों उत्तरी, दक्षिणी और कैंट की रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष से मांगी जा रही है। जिलाध्यक्ष रोहनिया, सेवापुरी, पिंडरा, शिवपुर और अजगरा की रिपोर्ट दे रहे हैं। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन मंत्री से क्षेत्र की 71 सीटों की रिपोर्ट मांगी जा रही है।

इनकी मॉनीटरिंग शीर्ष स्तर के पदाधिकारी कर रहे हैं। भाजपा दूसरी पार्टियों के आयोजनों के मद्देनजर अपनी तैयारियों में जुटी है ताकि विपक्षियों पर हमला बोला जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी दलों के साथ मिलकर बनाएं रणनीति : नड्डा

वाराणसी - फोटो : SELF
पीएम के संसदीय क्षेत्र में चुनावी प्रबंधन में जुटे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कंचनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि सहयोगी दलों अपना दल (एस) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर सेक्टर और बूथ स्तर तक की रणनीति 26 फरवरी तक बना लें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभावार फीडबैक भी लिया। उधर बागपत के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह ने गोला दीनानाथ में व्यापारियों से मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें