फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

Thu, 03 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 265 प्लस के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोनभद्र से आठ नवंबर को शुरू होगी। इसकी तैयारियों को तेज करने के लिए बुधवार को गुलाब बाग में हुई बैठक सभी प्रमुखों ने विचार विमर्श हुआ। इस दौरान जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न करने और हजारों कार्यकर्ताओं को ले जाने की रणनीति बनी है।
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। यह यात्रा जहां जहां से गुजरेगी, वहां के सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा के जरिए केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश की सपा सरकार की कमियां गिनाकर निशाना साधा जाएगा।

सोनभद्र से परिवर्तन यात्रा शुरू होने के बाद आसपास के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 11 नवंबर को रामनगर पहुंचेगी। वहां से वाराणसी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा जाएगी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि भाजपा जनता को विकास का आईना दिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें