काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि आठ जनवरी को सुबह नौ बजे से प्रदेश अध्यक्ष काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद भेलूपुर के जवाहरनगर कॉलोनी स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय जाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला व महानगर के पदाधिकारी, सातों मोर्चों के अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसॉर्ट में काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा और राजेश राजभर, सुरेंद्र पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, मधुकर पांडेय, जेपी सिंह, पीयूष वर्धन समेत अन्य मौजूद रहे।