फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 10 बीघा जमीन पर नहीं मिला कब्जा, लेखपाल निलंबित; संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम का सख्त अंदाज

Mon, 05 Jan 2026 11:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में भी संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने जनता की फरियाद सुनी। कई मामलों में संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। वहीं, एक केस में बंदोबस्त अधिकारी से जांच कर लेखपाल को निलंबित करने को कहा गया।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतें सुनते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Samadhan Divas UP: मिर्जापुर जिले की चारों तहसील पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लालगंज तहसील में लोगों की फरियाद सुनी। उनसे कुशियरा गांव की विंदा देवी ने शिकायत की कि चकबंदी के मामले में उनको 10 बीघा भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बंदोबस्त अधिकारी से मामले की जांच कर लेखपाल को निलंबित करने को कहा। जिले की चारों तहसील में आए 283 मामलों में से 25 का मौके पर निस्तारण हुआ।

विज्ञापन


सदर तहसील में एडीएम भू राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। सदर तहसील में 80 मामले आए। इसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, तहसीलदार सदर डाॅ. विशाल कुमार व अन्य अधिकारी थे।

लालगंज : तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 78 फरियाद आई। उसमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। सौरेह गांव के गोपाल ने गांव तालाब के अस्तित्व समाप्त होने की शिकायत करते हुए उसके पुनर्निर्माण की मांग की। तुलसी नंदनी गांव के श्याम सुंदर ने गिट्टी सड़क निर्माण के बाद भस्सी न डाले जाने की शिकायत की। गंगहरा कलां निवासी प्रभात कुमार दुबे ने मझियार माइनर के 200 मीटर हिस्से का निर्माण अधूरा होने की शिकायत दर्ज कराई।

ददरी गांव के गोविंद नारायण ने जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत की। इसी तरह हलिया गांव के राजेंद्र प्रसाद ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक व एसपी सोमेन वर्मा, आइएएस अंशुल हिंदल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, आईपीएस कनिष्क आर जामकर, तहसीलदार दीक्षा पांडेय आदि उपस्थित रहे।

चुनार: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आएं फरियादियों की समस्याओं को एडीएम नमामि गंगे विजेता ने सुना। इस दौरान 72 प्रार्थनापत्र पड़े। इसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। डोमरी गांव निवासी श्रीराम मिश्र ने गांव की चकरोड व नाली पर कब्जे की शिकायत करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। 

कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा किए गए कब्जे के कारण 20 एकड़ फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, तहसीलदार ईवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर सिद्धार्थ मिश्र प्रमुख रहे। 
विज्ञापन

मड़िहान: संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। हिनौती राजा गांव निवासी हिंछलाल ने पत्र देकर आरोप लगाया कि उसे मृत दिखाकर उसके नाम की भूमिधरी जमीन फर्जी तरीके से वरासत कर दिया गया । अब कार्यालयों का चक्कर काट रहे है। 

एडीएम ने गरीब असहाय महिलाओं को कंबल भी वितरित किए। कुल 53 मामले आए जिनमें से पांच का निस्तारण हुआ। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनेग सिंह, सीओ आपरेशन शिखा भारती, तहसीलदार एके पांडेय, नायब तहसीलदार राहुल कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें