फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई को देश को मिलेगा राफेल लड़ाकू विमान : विजय सोनकर

Mon, 06 Jul 2020 06:51 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
बिजय सोनकर शास्त्री
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने सोमवार को कहा कि देश का वर्तमान नेतृत्व ही चीन के संबंध में ठोस निर्णय ले सकता है। सेना के लिए जिन संसाधनों की खरीद कभी नहीं हुई, वह खरीद यह सरकार कर रही है। लड़ाकू विमान राफेल पर राहुल गांधी का झूठ पूरा देश जानता है। 1998 से शुरू हुई राफेल खरीद की प्रक्रिया नरेंद्र मोदी सरकार में पूरी की जा सकी।
विज्ञापन


राफेल 27 जुलाई को देश को मिलने जा रहा है। वह सोनभद्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन के आवास पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन ने 2005, 2007, 2009 और 2011 में भी अतिक्रमण किया, लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कुछ नहीं किया। 2018 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने दोकलाम में जोरदार जवाब दिया। उसके बाद चीन को गलवान में भी जवानों ने जवाब दिया है।

वर्तमान में चीनी सेना की भारतीय सेना के सामने आने की हिम्मत नहीं है। आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। वीरगति को प्राप्त हुए संतोष बाबू की पत्नी ने सेना को अपनी पलटन बताया है, जबकि राहुल गांधी को अपने पलटन पर शक है। उन्होंने आरोप लगाया कि असल में कांग्रेस और चीन के बीच एक समझौता हुआ था, जिसकी वजह से राहुल गांधी आज चीन का पक्ष लेते हैं और देश को बदनाम करने में लगे हैं।
विज्ञापन


 कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ता के बल पर होता है। कार्यकर्ता का हर जगह सम्मान होना चाहिए। कोरोना के संबंध में कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हम सभी को वर्ष भर करना पड़ेगा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुमन शास्त्री, डॉ. संजय सोनकर के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांदप्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी, महामंत्री राम जायसवाल, सेक्टर संयोजक शंभू खरवार, शशिभूषण मल्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें