इस अवसर पर विधायक ने कई लोगों से मुलाकात कराई जो कई रोगों से ग्रस्त थे, और गोमूत्र के सेवन से निरोग हो गए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह खाली पेट चार चम्मच गोमूत्र को पानी में मिलाकर पी लेने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ भी सेवन न करने से गोमूत्र अत्यंत लाभकारी होता है।
सफेद दाग और लेप्रोसी से बने घाव को गोमूत्र से धोने से त्वचा ठीक हो जाती है। यही नहीं फसलों पर गोमूत्र व नीम की पत्ती का घोल छिड़कने से फसलों का कीटों से बचाव होता है और उत्पादन भी अच्छी होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गोमूत्र को आयुर्वेद ने भी जीवन के लिए लाभदायक माना है।
अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह को गोमूत्र पर दिए गए बयान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उसे कोरी कल्पना कहकर सिरे से खारिज कर रहे हैं।