इससे पहले हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने की दिशा में काम कर रही है। 2022 तक प्रदेश सभी गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। बीते डेढ़ साल में 31 लाख नए कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि रात में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर 24 से 48 घंटे के भीतर बदलना चाहिए। एसडीओ-जेई फोन जरूर उठाएं। किसानों को बिजली देने के लिए अलग किसान फीडर लगाए गए हैं। इनसे सुबह पांच से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति होगी, ताकि किसान रात में सो सकें।
22,500 रुपये जमा कर पाएं नलकूप कनेक्शन का लाभ :
राज्यमंत्री ने कहा कि ऐसे निजी नलकूप मालिक, जिन्होंने बिजली कनेक्शन नहीं लिया है और बिजली से नलकूप चला रहे हैं, वे मात्र 22,500 रुपये एकमुश्त जमा कर कनेक्शन लेकर उपभोक्ता बने। यह योजना 31 अक्टूबर तक लागू है। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निरीक्षण करने और फाल्ट को तुरंत दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, सौभाग्य योजना, आईपीडीएस और बिजनेस प्लान आदि की समीक्षा की।
दरअसल, बुधवार को विद्युत वितरण के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जेई का तबादला न करने पर शहर कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह मेरी हत्या भी करवा सकते हैं। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मामला सही पाया गया तो बैरिया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर पिटाई करने वालों पर पुलिस की सख्ती, 24 घंटे में 12 पकड़े
अभियंता की शिकायत के अनुसार बैरिया विधायक फोन करके अवर अभियंता कमलेश का स्थानांतरण करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जानमाल की धमकी दी।